CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस, दोबारा उल्लंघन पर मुकदमा

धनतेरस-दीपावली पर बाजारों में रहेगी कड़ी निगरानी, अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई

धनतेरस और दीपावली पर्व को देखते हुए पिथौरागढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सभी थाना प्रभारियों को बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने सड़कों पर अतिक्रमण करने और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने को कहा। पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में जनपद के सभी थाना, चौकी और शाखा प्रभारियों ने ऑफलाइन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया। एसपी ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, डिजिटल पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

एसपी ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले हार्डवेयर दुकानदारों, वर्कशॉप, मैकेनिक, बारात घरों और अन्य प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर पहली बार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा। वहीं, नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने और सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डालकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित निगरानी और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीओ पिथौरागढ़ गोविंद बल्लभ जोशी सहित जनपद के सभी थाना, चौकी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते