PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : फुटबॉल में स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू का दबदबा, अंडर-15 और अंडर-19 का खिताब जीता

विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर किया सम्मानित

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 और अंडर-19 दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले जीतकर दोहरे खिताब पर कब्जा किया। अंडर-15 में स्पोर्ट्स कॉलेज ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 3-0 और अंडर-19 में सोर वैली पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया।

 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।अंडर-15 का फाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज के हिमांशु ने 18वें, अंश कुमार ने 28वें और नितिन अधिकारी ने 48वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाई।

 

आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम कई प्रयासों के बावजूद स्पोर्ट्स कॉलेज की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेद नहीं सकी। अंडर-19 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू और सोर वैली पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। स्पोर्ट्स कॉलेज के नमन खड़ायत ने 24वें मिनट में निर्णायक गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और स्पोर्ट्स कॉलेज ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, विशिष्ट अतिथि मेजर ललित सामंत और जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। डॉ. दीपक सैनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ कराया, जबकि अनूप बिष्ट ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि अंडर-15 वर्ग में 12 और अंडर-19 वर्ग में 13 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन करन सिंह थापा ने किया।

 

मैच के निर्णायक मनोज कुमार पुनेठा, यतीश ओझा, चन्द्र सिंह धामी, विशाल नगरकोटी, भूपेन्द्र चौहान, नितिन उप्रेती, राजेन्द्र खोलिया थे। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, अरूण बनग्याल, अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर राजेन्द्र सिंह जेठी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह महरा, वरिष्ठ सहायक गौरव सिंह, प्रमोद सिंह पाटनी, अजय पल्याल, नरेन्द्र सिंह भण्डारी, जर्नादन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, निखिल महर, मनोज रावत, मुकुल चन्द्र पाठक, निखिलेश भण्डारी, केशर सिंह, प्रशान्त भैसोड़ा, पृथुल सिंह, भावेश भट्ट आदि उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते