पिथौरागढ़ : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
समय से पहले व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची को अद्यतन रखने और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने जनपद के सभी मतदान केंद्रों और बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं का पहले से सत्यापन करने को कहा, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने निर्वाचन कार्य में तैनात किए जाने वाले कार्मिकों का डाटा समय से संकलित और अद्यतन रखने तथा संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







