PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : हुतात्मा दिवस पर विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सेवा, समर्पण और मानवता का दिया संदेश

हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक समर्पण का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में विहिप के विभाग मंत्री कैलाश जोशी, जिला मंत्री ललित ऐरी, नगर अध्यक्ष सागर जोशी, बजरंग दल जिला संयोजक सूरज बिष्ट, सह संयोजक विनय पांडेय व राजेश, प्रखंड संयोजक नीरज आर्या, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कैलाश जोशी ने कहा कि हुतात्मा दिवस बलिदानियों के त्याग और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का अवसर है।

 

उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्यों से जरूरतमंदों को जीवनदान देने में सहयोग मिलता है। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सेवा, संस्कार, मानवता और सामाजिक समर्पण के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते