PithoragarhPoliticsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : यूकेडी ने मिशन 2027 के तहत जनसंपर्क अभियान तेज किया

गौरीहाट में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सरकार बनाने का लिया संकल्प, नागार्जुन मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

उत्तराखंड क्रांति दल ने मिशन 2027 के तहत पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पौधारोपण के साथ जनसंपर्क अभियान के 839वें दिन मूनाकोट विकासखंड के गौरीहाट में ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह धारियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व भगवान नागार्जुन मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया गया।

 

बैठक में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय ज्योति सिंह धारियाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने मिशन 2027 के तहत उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। यूकेडी के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने कहा कि जनता इस बार उत्तराखंड क्रांति दल को भारी बहुमत से जिताकर राज्य में पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने ग्रामीणों से व्यापक जनसंपर्क भी किया।

 

बैठक में त्रिलोक सिंह धारियाल, गुलाब सिंह धामी, मदन सिंह पोखरिया, राजेश मेहता, हेमेंद्र बिष्ट, दीवान सिंह मेहता, मनोहर सिंह ऐरी, रमेश कुमार, विनोद धामी, होशियार सिंह, पंकज सिंह, मदन मोहन, महिमन सिंह कन्याल और भगवान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पौधारोपण के साथ जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते