पिथौरागढ़ : महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही दर्शन फर्स्वाण के नाम
लोकगीतों पर देर रात तक झूमे दर्शक, स्वास्थ्य और नेत्र शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

मुवानी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोकगायक दर्शन फर्स्वाण के नाम रही। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘हे नंदा हे गौरा’, ‘कैलाशों की जात्रा’ और ‘ओ मदन सुनार’ जैसे गीतों पर दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग की ओर से पहुंचे ज्वालेश्वर सांस्कृतिक कला केंद्र जौलजीबी के कलाकारों ने देवगीतों के माध्यम से जागर गायन प्रस्तुत किया। वहीं मुवानी डांस ग्रुप, गीतिका और रीतिका ने नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांधा। नंदा-गौरा महिला समिति मुवानी ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल ने महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए विकासखंड में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने महोत्सव समिति को सफल आयोजन के लिए दो लाख रुपये की धनराशि देने का आश्वासन भी दिया। देर रात तक दर्शक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का संचालन ललित शौर्य, त्रिभुवन राठौर और हंस पाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट, प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौर, संयोजक रमेश बम, उपाध्यक्ष जीवन बोरा, महामंत्री शोभन कार्की, सचिव कुलदीप आर्या, उप सचिव संजय भट्ट, कोषाध्यक्ष दीपक नरेंद्र देउपा सहित बिजन पोखरिया, देवराज कन्याल, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, विक्रम कठायत, कुंदन पुजारा, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक बोरा, विजय भंडारी, मनीष बोरा, दिवाकर सोनार, संजय कार्की, सुमित पाल, जितेश खनका, राहुल सोनार, गोविंद भट्ट, हिमांशु जोशी, हेमंत कार्की और देवेंद्र बहादुर पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
महोत्सव के दौरान दिन में स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया। सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी की ओर से डॉ. शशि फिरमाल ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, जबकि सीमांत सेवा फाउंडेशन की टीम ने नेत्र परीक्षण किया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराकर लाभ उठाया। शिविर के आयोजन में कमल किशोर, डॉ. नीतीश कुमार भट्ट, सचिन चौखियाल, कमलेश पंत, लक्ष्मण शाही, योगेश बड़ और पंकज पंत सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







