PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : राज्य स्थापना दिवस पर तीन स्थानों पर हुई क्रॉस कंट्री दौड़, 244 धावकों ने दिखाया दम

धारचूला में भावेश, हिमांशु, जीविका और मानसी ने मारी बाजी; मुनस्यारी और पांखू में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर खेल विभाग की ओर से धारचूला, मुनस्यारी और पांखू में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में 244 धावकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। तीनों स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 154 बालक और 90 बालिकाएं शामिल हुईं। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में सात नवंबर को फिट इंडिया अभियान और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 

धारचूला के जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम से घटखोला घाट तक तीन और पांच किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। अंडर-14 बालक वर्ग में भावेश बिष्ट, जतिन धामी और मयंक धामी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जीविका, दीक्षा और हेमा क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में हिमांशु, बलबीर सिंह और प्रिंस गुरंग ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मानसी बिष्ट, गोपी धामी और प्राची ने बाजी मारी।

 

दौड़ का शुभारंभ रं समुदाय के केंद्रीय खेल अध्यक्ष डॉ. किशोर गर्खाल, सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र गुंज्याल और डॉ. रामशब्द यादव ने किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुनस्यारी के जोहार खेल मैदान से सुरिंग बैंड तक तीन और छह किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। अंडर-14 बालक वर्ग में पुनीत भंडारी, लक्ष्य ज्येष्ठा और युवराज कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भावना, किंजल आर्या और जिया भंडारी पहले तीन स्थानों पर रहीं।

 

अंडर-17 बालक वर्ग में हिमांशु, लवराज कुमार और नितिन टोलिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में रिया नेगी, अंजलि गोस्वामी और दिया राणा ने बाजी मारी। ओपन बालक वर्ग में जतिन दोसाल, भूपेंद्र कुमार और निखिल कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन बालिका वर्ग में मनीषा निर्खुपा, कंचन पंचपाल और अंजलि पहले तीन स्थानों पर रहीं।

 

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती, सभासद विक्रम सिंह पांगती और मुनस्यारी बॉयज एकेडमी के अध्यक्ष हिमांशु धर्मशक्तू ने किया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेरीनाग विकासखंड के पांखू में टैक्सी स्टैंड से कोटगाड़ी मंदिर मार्ग तक तीन और छह किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई।

 

अंडर-14 बालक वर्ग में उमेश कार्की और तुषार मिश्रा ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में खुशी जोशी, गुंजन पाठक और दीक्षा ने पहले तीन स्थान हासिल किए। ओपन बालक वर्ग में सूरज सुरकाली, सुजल कुमार और सौरभ सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन बालिका वर्ग में आरती जोशी, खुशबू जोशी और शीतल ने बाजी मारी।

 

दौड़ का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश आर्या, सूबेदार उमेद सिंह कार्की, पुंगराऊ घाटी महोत्सव के संयोजक केशर सिंह महरा और उपनिरीक्षक संतोष प्रसाद रोडियाल ने किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। तीनों स्थानों पर प्रतियोगिता को सफल बनाने में पुलिस और चिकित्सा विभाग के साथ खेल विभाग के प्रशिक्षकों तथा स्थानीय खेल प्रेमियों ने सहयोग दिया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते