पिथौरागढ़: शराब पीकर वाहन चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर दो चालकों के खिलाफ कार्रवाई
दोनों चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेरीनाग पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर भी लगे पाए गए।
पुलिस के अनुसार, सात नवंबर की रात वाहन चेकिंग के दौरान राजेश सिंह निवासी सांगड़, बेरीनाग और भास्कर मजीला निवासी गणेश चौक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर दोनों के शरीर में निर्धारित सीमा से अधिक अल्कोहल की मात्रा पाई गई।
इसके साथ ही दोनों वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल भी पाया गया। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







