MeetingNainitalUttarakhand News

यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

संबंधितों को आवश्यक दिश- निर्देश जारी

उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवं नियंत्रण को लेकर गठित समिति की बैठक मंगलवार को मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एलडीए सभागार में आयोजित की गई।

 

बैठक में व्यापार मंडल मल्लीताल एवं तल्लीताल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, संबंधित अधिवक्ताओं सहित जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

समिति के सदस्यों द्वारा यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पर्यटक सीजन के दौरान बढ़ते दबाव तथा शहर में सुचारु यातायात संचालन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। कई सुझावों पर समिति द्वारा सहमति भी व्यक्त की गई। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि नैनीताल जैसे पर्यटन शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर जिलाधिकारी डॉ. जगदीश चंद्रा, एडीएम सौरभ असवाल, जिला विकास प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल, आरटीओ गुरदेव सिंह, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते