पिथौरागढ़ : हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी का तीन दिवसीय बर्ड वॉचिंग दल रवाना
दल में 30 छात्र व छात्राएं है शामिल

तीन दिवसीय बर्ड एवं बटरफ्लाई वॉचिंग कार्यक्रम के तहत हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी का दल मुनस्यारी के लिए रवाना हो गया। इस दल में लगभग 30 छात्र-छात्राओं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण, विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों एवं तितलियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल किया जाएगा, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित हो सके। विद्यालय की प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट ने बताया कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रकृति एवं पर्यावरण से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न पक्षियों, तितलियों और जैव विविधता के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक चन्द्र सिंह कार्की, प्रबंधक प्रकाश कार्की, उपप्रधानाचार्य बीएस पापोला सहित अन्य शिक्षकों ने नेचर क्लब टूर को प्रोत्साहित किया। नेचर क्लब के शिक्षक दीप उप्रेती, नीरज जोशी एवं सहयोगी शिक्षिका गीता मेहरा के नेतृत्व में यह दल मुनस्यारी रवाना हुआ। बर्ड वॉचिंग को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







