CrimeU S NagarUttarakhand News

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख

एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 28 फरवरी को कोतवाली पन्तनगर को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है।

 

ad

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी जंग बहादुर उर्फ जंगा, पन्तनगर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष वर्ष के विरुद्ध धारा 65/351(3)/127 बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशों पर

 

कोतवाली पंतनगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। आरोपी को उसके अपराधों और धाराओं से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया और वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते