पिथौरागढ़ : नगर क्षेत्र में एक स्कूटी से शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार

होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान जारी है। बीते दिवस एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र रावत एवं कांस्टेबल नीरज भोज द्वारा विजडम तिराहे से आगे एचोली की ओर जा रही एक स्कूटी को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान स्कूटी से 48 पव्वे एवं 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके पर आरोपी अमित महर, थरकोट को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी विधिवत सीज किया गया। वहीं कोतवाली डीडीहाट से एसएचओ संजय जोशी व पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालक लक्ष्मण सिंह कन्याल को गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित वाहन को सीज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







