BageshwarCrimeUttarakhand News

नशा तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई तेज : 19 वर्षीय युवक चरस के साथ गिरफ्तार

बरामद अवैध चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेक चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत एसओजी टीम द्वारा एक आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

ad

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी अजय साह के पर्यवेक्षण में बीेते दिवस एसओजी टीम द्वारा अभिषेक कनवाल, निवासी उडेरा बसेत तुनेड़ा (माल्ता), उम्र 19 वर्ष को 472 ग्राम अवैध चरस के साथ मानीखेत (कपकोट रोड) के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा एसओजी टीम की इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए 1,000 रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत न्यायालय में पेश किया गया। एसओजी टीम में निरीक्षक सलाउद्दीन खान, हेड कांस्टेबल राजभानु, कानि. संतोष सिंह, रमेश सिंह, भुवन बोरा व चन्दन कोहली शमिल थे। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके ने बताया कि…..

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते