रन फॉर योग, का आयोजन, आयुष मंत्री करेंगे नेतृत्व
उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से कल, बुधवार को प्रातः हरिद्वार में रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ देवपुरा चौक से होगा और समापन चंद्राचार्य चौक पर किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। आयुष विभाग ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







