बड़ी कामयाबी : बोलेरो से 31 पेटी अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
पंचायत चुनावों के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी व चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस की एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक बड़ी तस्करी मामले में 31 पेटी अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में कोतवाली ज्योतिर्मठ क्षेत्रातंर्गत चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन को रोक कर पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर वाहन से कुल 31 पेटी विभिन्न मार्का अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की गई।
जिसपर पर मनोज सिंह नेगी, निवासी पिथौरागढ़, उम्र 48 वर्ष, प्रेम नेपाली, निवासी नेपाल, हाल जोशीमठ व अनुज नेपाली, निवासी नेपाल, हाल जोशीमठ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।इधर पुलिस अधीक्षक ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







