पिथौरागढ़ : सोर नृत्य महोत्सव आगामी 20 जुलाई को
फाइनल आडिशन की तैयारियां जोरों पर

आगामी 20 जुलाई को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले सोर नृत्य महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ ही जिम्मेदारियां तय की गई।

टीम गौरव द्वारा आयोजित किए जाने वाले सोर नृत्य महोत्सव के फाइनल आडिशन की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा आडिशन से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में 800 से अधिक स्कूली छात्र व छात्राओं और 250 से अधिक ओपन लेवल प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
बैठक के दौरान फाइनल आडिशन की रूपरेखा, स्थान, प्रतिभागियों की उपस्थिति, जजिंग पैनल, स्पॉन्सर्स सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने बताया कि फाइनल ऑडिशन का आयोजन 20 जुलाई को जिला मुख्यालय के तिलढुंगरी स्थित होटल बाखली, में किया जाएगा, जहाँ प्रतिभागियों को अंतिम मंच पर पहुँचने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि टीम गौरव का उद्देश्य सिर्फ एक डांस इवेंट कराना नहीं, बल्कि पिथौरागढ़ और आस-पास के प्रतिभाशाली युवाओं को एक बेहतर मंच देना है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







