HaridwarHealthUttarakhand News

त्रिदिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का समापन

110 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

आयुर्वेद विभाग हरिद्वार द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) बहादराबाद में आयोजित त्रिदिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन भी भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे।

शिविर में जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल, साइटिका, बवासीर, भगन्दर, त्वचा रोग, वैरिकोज वेन्स, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पाचन संबंधी समस्याओं तथा स्त्री रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार एवं परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पंचकर्म, अग्निकर्म, जलौकावचारण और क्षारसूत्र चिकित्सा के माध्यम से रोगियों का उपचार किया।

शिविर में डॉ. विशाल प्रभाकर, डॉ. सोरमी सोमकर, डॉ. विजेन्द्र कुशवाह, डॉ. विकास दुबे एवं डॉ. संजय कुमार ने सेवाएं प्रदान कीं। औषधि वितरण की व्यवस्था मुख्य फार्मेसी अधिकारी कैलाश भट्ट एवं फार्मेसी अधिकारी शशिकला ने संभाली, जबकि रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन और ईसीजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

योग अनुदेशक नीतू चौहान और दीपक पाठक ने रोगियों को योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। शिविर के अंतिम दिन 110 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क आयुर्वेदिक उपचार एवं औषधियों का लाभ उठाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल प्रभाकर ने बताया कि आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र बहादराबाद में भविष्य में भी पंचकर्म, क्षारसूत्र और अग्निकर्म जैसी विशेष सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते