मेडिकल स्टोर की आड़ में करता था नशीले पदार्थो का व्यापार
66 नशीले कैप्सूलों के साथ एक गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मेडीकल स्टोर की आड़ में अवैध नशीले पदार्थो का करोबार कर रहे आरोपी को दबोच लिया।

हरिद्वार एसएसनी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन मे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन लगाम के तहत कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर सघन चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर मो.असद उर्फ गुलफाम, हरिद्वार को अवैध नशीले Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules के साथ लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया।
आरोपी अपने मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले पदार्थो की तस्करी कर रहा था, आरोपी के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी, अपर उप निरीक्षक रंजीत नौटियाल, कानि. अनुप पोखरियाल व अरविन्द चौहान शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







