CrimePithoragarhUttarakhand News

कानून व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, 90 अराजक तत्वों को जिला बदर किया

 गुंडा एक्ट के 165 मामलों का निस्तारण

जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। 01 जनवरी से 15 सितंबर 2026 तक गुंडा नियंत्रण अधिनियम से जुड़े विभिन्न न्यायालयों में कुल 165 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि कार्रवाई के दौरान 90 अराजक तत्वों को जिला बदर किया गया।

 

नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल के न्यायालय में गुंडा नियंत्रण अधिनियम से संबंधित 162 वाद दर्ज रहे, जिनमें से 98 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए 90 अराजक तत्वों को जिला बदर किए जाने की कार्रवाई की गई।

 

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल के न्यायालय में कुल 130 वाद दर्ज हुए, जिनमें से 44 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 86 वाद अवशेष रहे। वहीं, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नैनीताल के न्यायालय में गुंडा नियंत्रण अधिनियम से संबंधित 107 वाद दर्ज हुए। इनमें से 23 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 84 वाद अवशेष रहे।

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर अराजक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/y9-0eDO0DfM

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते