PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : क्षेत्रीय विद्यालय क्रीड़ा समारोह का आगाज

खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

 केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में क्षेत्रीय विद्यालय क्रीड़ा समारोह विकासखंड बिण का शुभारंभ  मंगलवार को हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख बिण लक्ष्मी गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों की दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक भुवन उप्रेती ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में तनुजा ओझा प्रथम, सुहाना द्वितीय और खुशी धामी तृतीय रहीं। 800 मीटर में सोनी पांडे प्रथम, सीमा द्वितीय और भावना तृतीय रहीं। 3000 मीटर में खुशी जोशी ने प्रथम, अनीता ने द्वितीय और भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार प्रथम, प्रियांशु सिंह द्वितीय और प्रदीप सिंह तृतीय रहे। 800 मीटर में तनुज कुमार प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय और लोकेश जोशी तृतीय रहे। गोला फेंक में युवराज परिहार प्रथम, लोकेश कोहली द्वितीय और आदर्श कोहली तृतीय रहे। अंडर-14 बालक वर्ग की लंबी कूद में पीयूष कुमार प्रथम, अमन कुमार द्वितीय और सचिन सिंह तृतीय रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में हेमा बिष्ट प्रथम, मनीषा कार्की द्वितीय और अर्चना तृतीय रहीं।

अंडर-19 बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में कंचन जोशी प्रथम, भावना ओहरा द्वितीय और अनुष्का तृतीय रहीं। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कृष्ण बोरा प्रथम, समर कुमार द्वितीय और नमन नाथ तृतीय रहे। ब्लॉक समन्वयक भुवन उप्रेती ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 24 सितंबर से शुरू होंगी।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मूनाकोट नीमा वल्दिया, कनिष्ठ प्रमुख भावना वल्दिया, पार्षद पुष्पा उप्रेती, समाजसेवी प्रकाश जोशी, जनार्दन उप्रेती, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, कृपाल सिंह मेहता, विनोद सिंह वल्दिया, संयोजक प्रधानाचार्य भरत सिंह, हंसा धामी, सुनीता पांडे, अंजना दास, जीवन चंद्र जोशी, दिनेश पाटनी, भूपेंद्र चौहान, नितिन उप्रेती, चंद्रशेखर पुनेरा, सीमा पुनेरा, अभिषेक वर्मा, कमल कुमार, अर्चित सिंह, किरण खड़ायत, दीपेंद्र बोरा, धर्मेंद्र बोरा, भरत बिष्ट, संजय गुप्ता, सुरेश पांडे, ज्योति पाठक, सावन कुमार, तारा खोलिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन करण सिंह एवं लक्ष्मी वल्दिया ने किया।

https://youtu.be/y9-0eDO0DfM

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते