CrimeNainitalUttarakhand News

नशे में डंपर चला रहा चालक गिरफ्तार. वाहन सीज कर एमवी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस की कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने नशे की हालत में डंपर चला रहे चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान वाहन संख्या UK04CC2262 के चालक राजेंद्र पाल पुत्र बाबूलाल निवासी माधव टांडा, पूरनपुर, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया।

पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने पर चालक के खिलाफ धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ तथा कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे में वाहन चलाना स्वयं एवं अन्य लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते