पुलिस का एक्शन : महिला नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
कब्जे से 01 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस पुलिस का एक्शन जारी है, तस्करों के खिलाफ चले अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक आरोपिता महिला तस्कर को एक किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चैकिंग के दौरान डोईवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीते दिवस रामलीला ग्राउन्ड के पास, केशवपुरी बस्ती, डोईवाला से आरोपिता शान्ती देवी, निवासी केशवपुरी बस्ती, देहरादून से 01 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।
आरोपिता के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर धारा 8/20 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजनारायण व्यास, महिला कानि. गुलनाज व कानि. राजू कुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







