चार विकासखंडों में पंचायत चुनाव का आगाज़, 312 बूथों पर मतदान शुरू
नैनीताल में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन का प्रथम चरण शांतिपूर्ण, मतदाता उत्साहित

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गई।

नैनीताल जिले के चार विकासखंड रामगढ़, धारी, बेतालघाट एवं ओखलकांडा के कुल 312 मतदान केंद्रों पर सुबह 8.00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग ले रहे हैं। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्बाध एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से बढ़- चढ़कर भागीदारी की अपील की है। उत्साहित मतदाता मतदान केंद्रों में सुबह से कतार में खड़े दिखाई दिए।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







