PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 50 छात्र-छात्राओं को मिल रहा स्वरोजगार का प्रशिक्षण

थरकोट में तीन दिवसीय उद्यमिता बूट कैंप शुरू

युवाओं को रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले उद्यमियों के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई), अहमदाबाद द्वारा प्रसार प्रशिक्षण केंद्र (ईटीसी) थरकोट में तीन दिवसीय आवासीय उद्यमिता बूट कैंप का शुभारंभ किया गया।

 

प्रशिक्षण शिविर में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित 50 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। बूट कैंप में राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट, बलुवाकोट, मुवानी तथा एलएसएम परिसर के विद्यार्थियों को उद्यमिता से जुड़े विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में उद्यमशीलता कौशल का विकास करना तथा

 

उन्हें व्यवसायिक अवसरों की पहचान, स्टार्टअप स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीति और व्यवसाय विस्तार से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रतिभागियों को उद्यमिता की मूलभूत अवधारणाओं, डिज़ाइन थिंकिंग, बिजनेस आइडिया विकास, मार्केट एनालिसिस, वित्तीय संसाधनों एवं फंडिंग, विभिन्न सरकारी योजनाओं, पिचिंग स्किल्स तथा

 

गो-टू-मार्केट रणनीतियों के बारे में मार्गदर्शन दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रतिभागियों को स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान एवं क्षेत्रीय विशेषताओं पर आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन ईडीआई इंडिया के उद्यमिता विशेषज्ञ डॉ. रजत शर्मा द्वारा किया जा रहा है।

 

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत टिहरी गढ़वाल के प्रोजेक्ट अधिकारी दिग्विजय सिंह एवं चमोली के प्रोजेक्ट अधिकारी विनोद नेगी भी प्रशिक्षण सत्रों का संचालन कर रहे हैं। वहीं, ईडीआई इंडिया की उद्यमिता विशेषज्ञ अश्विनी तिवारी प्रतिभागियों को उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दे रही हैं।

 

ईटीसी थरकोट के ईटीओ पंकज पंत प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देंगे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते