PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़: मां उल्का लायंस बनी एसपीएल सीजन-2 की चैंपियन, 32 रन से जीता फाइनल

फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनय को मैन ऑफ द मैच चुना गया

 स्थानीय सुरेंद्र सिंह वाल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सोरघाटी प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन-2 का फाइनल मुकाबला सोमवार को मां उल्का लायंस और माउंटेन वॉरियर्स धारचूला के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मां उल्का लायंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मां उल्का लायंस ने निर्धारित ओवरों में 169 रन बनाए। टीम की ओर से विनय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माउंटेन वॉरियर्स धारचूला की टीम निर्धारित ओवरों में 137 रन ही बना सकी।

 

फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में 545 रन बनाने और 9 विकेट हासिल करने के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, प्रज्ञा मेहरा, तपन रावत, कमलेश पाल, रोहित चौहान, मनीष जोशी और दिनेश बोरा शामिल रहे।

 

मुकाबले में बॉबी चंद और आयुष भैंसोड़ा ने अंपायरिंग की, जबकि शिक्षक करण थापा और प्रकाश ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी नवीन और लक्ष्मण सिंह ने निभाई। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी स्टेडियम में मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते