पिथौरागढ़ : नाबालिग को वाहन देना पड़ गया बहुत महंगा
अभिभावक के विरूद्ध जारी किया 25 हजार का चालान

सीमांत जनपद में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी है, जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक नाबालिग बालक को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

एसएचओ जोशी द्वारा नाबालिग के परिजनों की उपस्थिति में काउन्सलिंग की गई, जिसमें बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर वाहन स्वामी या अभिभावक को 25 हजार के चालान व 03 साल तक की सजा का प्रावधान है। साथ ही सुरक्षा संबंधी गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वाहन स्वामी के विरुद्ध 25,000 रूपए का चालान जारी कर चालानी आख्या न्यायालय को प्रेषित की गई तथा वाहन को सीज किया गया। इधर पुलिस अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने व यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करने की अपील की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







