PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : वार्ता विफल, क्षेत्रवासियों का क्रमिक अनशन जारी

रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा

15 सूत्रीय मांगों को लेकर रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा क्रमिक अनशन जारी रहा। आंदोलनकारियों और डीडीहाट की उपजिलाधिकारी खुशबू पांडे के बीच करीब दो घंटे तक हुई वार्ता में विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन किसी बिंदु पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद समिति ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।

 

Uttarakhand News Image

बीते दिवस उपजिलाधिकारी खुशबू पांडे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मुवानी आंदोलन स्थल पर पहुंचीं और आंदोलनकारियों से वार्ता की। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, मोटर पुल, पैदल पुल और छोटी प्रशासनिक इकाइयों के गठन सहित 15 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई, लेकिन वार्ता का कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका।

 

इस दौरान समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह ने कहा कि मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर कमल दीप सिंह, अशोक कुमार, जनक बहादुर चंद, मेहर सिंह कठायत और नरेश कुमार बैठे थे। समर्थन में स्थल पर विक्रम कठायत, सुमित पाल, राम सिंह राठौर, शोभन कार्की, सूरज गोरखा, राम प्रसाद, दरपान राम, पदम बहादुर पाल, दीवान मनोला,

 

निखिल बसेड़ा, दिवाकर सोनार, हर्षित खोलिया, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, बबलू कार्की, मनोज भंडारी, जितेश खनका, पप्पू मारकुन, जगदीश वर्मा, प्रांजल पाल, दीपक मंगला, भूपाल सिंह ऐरी, लता देवी, खुशी भट्ट, हेमा कार्की, बिमला पुजारा, भावना देवी, मंजू मनोला, ललित मोहन, सचिन नेगी, संजय कार्की, गोविंद भट्ट, अजय कोटियाल, संजय बोरा, गोविंद मनोला, शंकर मनोला आदि उपस्थित रहे!

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते