PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़: खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन सहित अन्य

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र.छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

 

प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमांशु बगड़वाल, गौरव सिंह, सुनील भंडारी, राघव पंत, हिमांशु बघारी और जतिन सिंह बिष्ट ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। क्रिकेट में कुणाल, भावेश, हार्दिक, अजिंक्य, विराट, अमन, आक्षित, दक्ष, आदर्श, नमन चंद, विराट रमरा, नितेश, आरव, ध्रुव, ऋषभ और

 

लक्षित ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फुटबॉल में प्रत्युष नेगी, दीपक, दिव्यांशु, दिनेश राम, रवि नेगी, आदित्य कुमार, मानस परिहार और अमन रावत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं बैडमिंटन में पारस तोलिया, अभिमन्यु सौन, स्वास्तिक भंडारी, काव्यांश पंत, निखिल जेठा और अर्पण बेलाल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में नव्या, गौरविका और नेहा ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

 

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर सीमांत जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह वल्दिया ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी पूरी मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने को कहा है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते