PithoragarhPoliceUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पुलिस के लगातार प्रयासों के चलते बरामद 128 मोबाइल

मोबाइल स्वामियों की किया पुलिस का आभार व्यक्त

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के चलते देश के विभिन्न राज्यों से खोए हुए 128 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

बता दें कि पुलिस को सीईआईआर पोर्टल के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से मोबाइल गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई, जिनकी तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे के निर्देशन में सर्विलांस सेल, एसओजी और थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी के माध्यम से मोबाइल फोन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया।

 

जांच में कई मोबाइल महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में सक्रिय मिले। पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर मोबाइल बरामद किए। अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक हेम चंद्र सिंह और कांस्टेबल कमल तुलेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। इस अवसर पर सीओ गोविंद बल्लभ जोशी, साइबर व सर्विलांस प्रभारी नीरज भाकुनी, कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी सहित सर्विलांस टीम मौजूद रही।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते