CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक सहित साइबर अपराध को लेकर जागरूकता

पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी

धारचूला और कनालीछीना पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को आनलाइन ठगी, फर्जी केवाईसी, ओटीपी, यूपीआई फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट सहित साइबर अपराध के नए तरीकों की जानकारी दी। साइबर अपराधों से बचाव को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है।

 

Uttarakhand News Image

धारचूला में एसएचओ एके सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालिका इंटर कॉलेज, विवेकानंद विद्या मंदिर और मल्लिकार्जुन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंबीराम, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राणा और अपर उपनिरीक्षक प्रताप सिंह शामिल थे।

 

वहीं कनालीछीना में थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीआईसी कनालीछीना में जागरूकता की पाठशाला लगाई। इस दौरान विद्यार्थियों को फर्जी बैंक कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक और वेबसाइट, साइबर बुलिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, म्यूल बैंक अकाउंट सहित साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

 

पुलिस ने विद्यार्थियों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम व डेबिट कार्ड की जानकारी, सीवीवी, बैंक संबंधी विवरण या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक और वेबसाइट पर क्लिक करने से भी बचें। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में शीघ्र साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते