PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बिण ब्लाक की एथलेटिक्स प्रतियोगिता

हिमांशु और आदर्श ने व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब किया अपने नाम

बिण विकासखंड की विद्यालयी प्रारंभिक शिक्षा की प्राथमिक एवं सब-जूनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विकासखंड की नौ न्याय पंचायतों के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया।

 

Uttarakhand News Image

सब-जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु कुमार और प्राथमिक वर्ग में आदर्श कुमार ने तीन-तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। लक्ष्मण सिंह महर परिसर खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ परिसर के निदेशक डा. हेमचंद्र पांडे ने पूर्व चैंपियन बालक आयुष कुमार को मशाल सौंपकर किया।

 

उन्होंने प्रतिभागियों से अनुशासन के साथ बेहतर खेल प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सब-जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु कुमार ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियन बने। वहीं जीवन सिंह ने ऊंची कूद और चक्का क्षेपण में प्रथम तथा गोला क्षेपण में द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

प्राथमिक बालक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय लिंथोड़ा के आदर्श कुमार ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग में तनुजा भट्ट ने 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में पंकज महरा प्रथम और अमन गिरी द्वितीय रहे।

 

400 मीटर दौड़ में हर्ष ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय और कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लाक खेल समन्वयक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर शिक्षक जेपी वर्मा, त्रिलोचन जोशी, मनोज कुमार, दीपा पिपलिया, आशीष पंत, शेखर कपूर, दीपक उप्रेती, राजेश उप्रेती, सुंदर सिंह, संजय भट्ट, हीरा सिंह खिमाल, गीता भट्ट, मिथिलेश नगरकोटी, अंजलि धामी, प्रीति बोरा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते