CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : डिजिटल अरेस्ट से सावधान! पांखू-भट्टी में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

 एएचटीयू, महिला हेल्पलाइन टीम और थाना थल पुलिस ने ग्राम पांखू व भट्टी क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और आमजन को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, मानव तस्करी, बाल संरक्षण और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।

 

पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए। लोगों से बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, यूपीआई पिन और व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की अपील की गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते