ActionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूली वाहन सीज

फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त होने के बावजूद किया जा रहा था वाहन संचालित, 19 हजार का जुर्माना

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने सघन प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त होने के बावजूद संचालित एक स्कूल वाहन को सीज कर दिया। वाहन स्वामी पर विभिन्न धाराओं के तहत 19,000 का जुर्माना भी लगाया गया।

 

एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर स्कूली वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। अभियान के दौरान एक विद्यालय से संबंधित वाहन में स्कूली बच्चों का परिवहन करते हुए पाया गया। दस्तावेजों की जांच में वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त मिला, जबकि वाहन में बच्चे सवार थे।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन स्वामी के विरुद्ध 19,000 रूपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि भविष्य में केवल वैध दस्तावेजों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों वाले वाहनों का ही उपयोग विद्यार्थियों के परिवहन के लिए किया जाए।

 

एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन और वाहन संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, परमिट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों को समय पर नवीनीकृत कराएं और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय लाने.ले जाने वाले वाहनों की वैधता और सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रति सजग रहें तथा किसी भी अनियमितता की जानकारी परिवहन विभाग को दें। एआरटीओ शिवांश कांडपाल ने कहा कि जनपद में स्कूली वाहनों के विशेष जांच अभियान और सुरक्षा ऑडिट की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते