ChamoliUttarakhand News

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य की दी जानकारी

विभिन्न गांवों में महिला एवं पुरुष किसानों को कृषि संबंधी आधुनिक एवं वैज्ञानिक दी जानकारी

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, ग्वालदम द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के तहत विकासखंड दशोली, नन्दानगर और जोशीमठ के विभिन्न गांवों में महिला एवं पुरुष किसानों को कृषि संबंधी आधुनिक एवं वैज्ञानिक जानकारी दी गई।

 

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शिवदयाल और डॉ. अभिषेक बहुगुणा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में दशोली के कुंजों और मैकोट, नन्दानगर के लाखी, मटई एवं वादुक तथा जोशीमठ के सेलंग और ढाक गांव के किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डा. अभिषेक बहुगुणा ने किसानों को प्राकृतिक खेती, जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी, घनजीवामृत के निर्माण तथा जैविक एवं प्राकृतिक तरीकों से फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने की जानकारी दी।

 

उन्होंने मधुमक्खी पालन के लाभ, पॉलीहाउस, नेटहाउस और ग्लासहाउस में संरक्षित खेती की तकनीकों पर भी प्रकाश डाला। वहीं डॉ. शिवदयाल ने मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण, पोषक तत्वों की पहचान, मृदा उपचार तथा जैविक खाद निर्माण एवं उसके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, ग्राम प्रधानों तथा जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते