PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़: धारचूला, हरुसैम हाट-ए, 6 आरआर और झूलाघाट की शानदार जीत

डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वालीबाल प्रतियोगिता

स्थानीय रामलीला मैदान में नव युवक मंगल दल हाट थर्प द्वारा आयोजित डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वालीबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद धारचूला, हरुसैम हाट ए, 6 आरआर और झूलाघाट ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

 

पहले क्वार्टर फाइनल में धारचूला और डीवीए-ए के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। धारचूला ने शानदार खेल दिखाते हुए 25-18, 27-29 और 25-20 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में हरुसैम हाट-ए ने बेरीनाग-ए को सीधे सेटों में 25-17 और 25- 18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में 6 आरआर ने सल्मोड़ा के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

 

6 आरआर ने 25-14 और 25-21 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल में झूलाघाट ने 12 कुमाऊं को रोमांचक मुकाबले में 25-21, 14-25 और 25-21 से हराया। इस जीत के साथ झूलाघाट ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। मैच में निर्णायक की भूमिका में विक्रम बिष्ट, बलवंत रावल, किशोर शाह व शेखर कफलिया रहे। इस अवसर पर शैलेंद्र शाह, मनोज शाह, लवी कफलिया, शौरभ शाह, देवराज कफलिया, मनोज भंडारी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते