CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 24.4 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सीज

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई

सीमांत जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली  पुलिस ने ऐंचोली बैरियर पर चेकिंग के दौरान 24.4 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर शाम ऐंचोली चौकी बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर मौ. वासिद (24) निवासी आमलपुर गजरौला, थाना बिथरी, बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी लिंठ्यूड़ा पिथौरागढ़ को 24.4 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नानकमत्ता से किसी व्यक्ति से हेरोइन खरीदकर लाया था। पुलिस नशे के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी (चौकी प्रभारी ऐंचोली), अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह, कांस्टेबल नवीन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल दिगम्बर सिंह और कांस्टेबल गौरव सिंह शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चरस, स्मैक, हेरोइन या अन्य मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधि की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते