पिथौरागढ़ : डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश
जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 37 शिकायतें

सड़क, राशन कार्ड, जलापूर्ति और रोजगार सृजन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित जनसुनवाई में 37 शिकायतें एवं प्रकरण सामने आए। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए। शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी अनिवार्य रूप से दी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







