पिथौरागढ़ : गूगल मीट के माध्यम से दर्जनों लोग जुड़े पुस्तक परिचर्चा में
देश के विभिन्न स्थानों से की जानकारी साझा

पिथौरागढ़ के बाराबीसी सामुदायिक पुस्तकालय देवलथल द्वारा गूगल मीट के माध्यम से छठ वीं पुस्तक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें पाठकों द्वारा पड़ी गई पुस्तकों के संदर्भ में जानकारी साझा की गई। पुस्तक परिचर्चा के दौरान शिक्षक एवं साहित्यकार महेश चंद्र पुनेठा ने बाल साहित्य की कहानियों में प्रकाश डाला, पानीपत से हर्षा भण्डारी ने जल, थल, मल पुस्तक पर बात रखी।
अल्मोड़ा से विनीता ने सीता मिथिला की योद्धा पुस्तक, डीडीहाट से नवल किशोर ने चित्रलेखा पुस्तक, रुद्रप्रयाग गुप्तकाशी से फार्मेसी ऑफिसर अर्चना बेंजीवाल ने विजय दान देथा पुस्तक पर अपनी बात रखी। साथ ही देवलथल पिथौरागढ़ से लक्ष्मी विश्वकर्मा जी ने कर्मभूमि उपन्यास में, पिथौरागढ़ पहाड़ी वोकल्स यूथ क्लब से विशाल चंद ने अशोक पाण्डेय की लप्पू झरना, कहानी संग्रह पर,
पिथौरागढ़ पहाड़ी वोकल्स यूथ क्लब से आदर्श रावत ने अनुराधा बेनीवाल की लोग जो मुझ में रह गए पुस्तक पर, पिथौरागढ़ से हिंताश जोशी ने बाल कहानियों में बात रखी। वहीं देवलथल से नीरज बिष्ट ने 1965 भारत पाकिस्तान की अनकही कहानी और कलाम का बचपन पुस्तक पर, पिथौरागढ़ से श्वेता जोशी, पंजाब जलंधर से कृतिका शर्मा, डीडीहाट आगाज यूथ क्लब से सूरज कुमार,
पिथौरागढ़ से रोहित, दिया, प्रियांशु, प्रतापगढ़ से प्रीति मौर्य, पिथौरागढ़ से संजू चिल्कोटिया, सुनीता शर्मा, लक्ष्य शर्मा, हिमांशु पोखरिया, डॉ. मनोज जोशी, खुशवंत पवार, किशोर जोशी, योगेश चंद्र बड़, महेंद्र विश्वकर्मा, दीपांशु जोशी, आयुष नेगी ने पुस्तक परिचर्चा में प्रतिभाग किया और अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान पुस्तकालय की सभी कार्यशालाओं और कार्यों की स्मारिका तैयार कर जून माह में विमोचन कर सभी पाठकों तक पहुंचाने और पुस्तकालय को नई दिशा में ले जाने पर भी चर्चा की गई। संचालन पुस्तकालय प्रभारी करन तिवारी ने करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।