पिथौरागढ़ : आठ छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में करेंगे प्रतिभाग

राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में करेंगे प्रतिभागपिथौरागढ़ के गंगोलीहाट कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व पीएमश्री राइंका दशाईथल के 08 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड के लिए विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

प्रतियोगिता राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के तत्वावधान में तमिलनाडु में आयोजित होगी। नालंदा शिक्षण संस्थान खदरी श्यामपुर के प्रबंधक महावीर उपाध्याय ने बताया कि जूनियर बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दशाईथल की लक्षिता रावत, साक्षी, करीना व शिवानी गोस्वामी और जूनियर बालक वर्ग में पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज दशाईथल के मानस सिंह, कमलेश भट्ट, नितिन भट्ट, दीपक सिंह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राएं रवाना हो चुके हैं। छात्र-छात्राओं के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए स्टाफ सहित क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







