पिथौरागढ़: नगर क्षेत्र की एक दुकान का ताला तोड़कर नकद धनराशि व सामग्री साफ
पुलिस ने चोरी के सामान सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

रात को एक अज्ञात चोर द्वारा एक दुकान का ताला तोड़कर नकद धनराशि व आवश्यक दस्तवेज चोरी कर लिए। दुकान स्वामी द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बीते 16 जून को कोतवाली पिथौरागढ़ में दिगम्बर दत्त जोशी, निवासी नाकोट, हाल निवासी रामलीला मैदान टकाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 12 जून की रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान का ताला तोड़कर नगद धनराशि, आधार कार्ड एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में त्वरित संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। बीते दिवस चौकी एंचोली प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश जोशी व ललित डंगवाल, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह रावत एवं कांस्टेबल नीरज भोज द्वारा विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए
सन्तोष धामी उर्फ सनी धामी, निवासी गलाती, धारचूला को रात्रि रामलीला मैदान क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर उसके पास से एक लोहे की रॉड, चोरी की नकदी, आधार कार्ड एवं अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







