पिथौरागढ़ : 12वीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई
विवेकानंद विद्या मंदिर गंगोलीहाट हुआ कार्यक्रम का आयोजन

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के 68 विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुरेश जोशी और प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी ने विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भी बोर्ड परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया और विद्यालय से जुड़ी यादें साझा कीं। इस अवसर पर रसायन विज्ञान प्रवक्ता पंकज पंत, अनुशासन प्रमुख महिपाल मेहरा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता बहादुर सिंह बुंगला द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







