पिथौरागढ़ : दो दिवसीय फॉलो.अप प्रशिक्षण प्रारंभ
बीआरसी बिण में निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण

पिथौरागढ़ के बीआरसी बिण में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत सहायक अध्यापकों का दो दिवसीय फॉलो.अप प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं पर आधारित हैए जिसका उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान को मजबूत करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुनस्यारी तथा प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बिन दिगम्बर लाल आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण प्रभारी नवल पंत की देखरेख में सत्र संचालित हो रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान अध्यापकों ने भाषा और गणित विषय में दक्षता व सीखने के प्रतिफलों पर आधारित प्रश्नपत्रों का निर्माण किया और सदन के समक्ष उनका अभिमुखीकरण प्रस्तुत किया। मास्टर ट्रेनर के रूप में कमलेश उप्रेतीए नेत्र सिंह कोरंगाए युगल पांडेय और सुनीता अधिकारी उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







