पिथौरागढ़: सेवानिवृत्ति पर कर्मियों दी गई भावभीनी विदाई
उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना

वर्षों तक कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस विभाग में सेवाएं देने वाले दो पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। अपर उपनिरीक्षक दिवाकर शर्मा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर 29 वर्ष 13 दिन की नियमित एवं सराहनीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।
वहीं मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर 18 वर्ष 09 माह 10 दिन की सेवा पूरी की। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई सेवाएं हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी और उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







