MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार

जिला अस्पताल में गेट मीटिंग

12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनजागरण अभियान के तहत जिला अस्पताल में गेट मीटिंग आयोजित की गई। कर्मचारियों ने मिनिस्ट्रियल संवर्ग के पदों का पुनर्गठन, पृथक सेवा नियमावली, स्थानांतरण व्यवस्था में सुधार, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।

 

Uttarakhand News Image

गेट मीटिंग में कर्मचारियों को आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मिनिस्ट्रियल संवर्ग के पदों का पुनर्गठन कर पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसके साथ ही पृथक सेवा नियमावली लागू करने और स्थानांतरण व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाने की मांग उठाई गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने की। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विक्रम रौतेला और जिला मंत्री कमलेश जोशी मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव देवराज सिंह कन्याल ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संगठन के आंदोलन को पूर्ण सहयोग देने और आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

 

फेडरेशन जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों में जनजागरण अभियान चलाकर कर्मचारियों को उनकी न्यायोचित मांगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मांगों के समाधान तक संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कर्मचारियों से आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर प्रेम सिंह मेहता, उपदेश कुमार, मनीष कुमार, विपिन पंत, चंद्रा पंत, स्तुति कुंवर, विनोद चंद, दिवस चंद, अभिषेक कुमार, कवीन्द्र वल्दिया, नवीन धामी, हरीश मखोलिया, सुनील लोहिया और दिनेश चंद सहित अन्य मिनिस्ट्रियल कर्मचारी मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते