CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : होटल की आड़ में अवैध कारोबार, हुआ गिरफ्तार

सरेआम उत्पात व शान्ति व्यवस्था भंग करने पर 03 हिरासत में, 100 के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा मादक पदार्थो की तस्करी व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन व सीओ जीबी जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

 

ad

अभियान के तहत एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व उप निरीक्षक ललित डंगवाल, हेड कांस्टेबल राजकुमार व कांस्टेबल गोविन्द सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम भुरमुनी जाने वाले रास्ते पर स्थित एक होटल/ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने व परोसने वाले संचालक बसन्त पाण्डे को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

ग्राम नई बस्ती डीडीहाट में सौरभ पंचपाल द्वारा लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचाने की सूचना पर एसओ डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा व टी टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। ग्राम रोझाड़ बलुवाकोट निवासी केशर सिंह द्वारा सरे आम उत्पात मचाने पर एसओ बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

ग्राम मड़ेगांव निवासी सुमित कुमार द्वारा उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग किए जाने की सूचना पर एसओ जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष रावत व टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा अभियान के तहत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 100 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत चालान व विधिक कार्रवाई की गई।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते