PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़: स्कूल बसों की फिटनेस के लिए टनकपुर जाने की बाध्यता से परेशानी

डीएम को ज्ञापन सौंप राहत की मांग

विद्यालयी बसों की फिटनेस कराने के लिए टनकपुर जाने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए निजी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यो ने पिथौरागढ़ में वाहन फिटनेस सुविधा शुरू होने तक रियायत देने की मांग की है। इस मामले में विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में विद्यालय बसों की फिटनेस के लिए टनकपुर जाना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ से टनकपुर आने-जाने में करीब दो से तीन दिन का समय लग रहा है, जिससे विद्यालय की परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही विद्यार्थियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि विद्यालय की बसों के पास वर्तमान में केवल स्थानीय परमिट है। ऐसे में जनपद से बाहर टनकपुर तक बसों को ले जाना नियमों एवं व्यावहारिक परिस्थितियों के कारण कठिन हो रहा है। विद्यालय प्रबंधकों ने जनहित एवं विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए पिथौरागढ़ में वाहन फिटनेस सुविधा शुरू होने तक विद्यालय बसों को फिटनेस के संबंध में आवश्यक रियायत अथवा छूट प्रदान करने की मांग की है,

 

ताकि विद्यालय की परिवहन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और विद्यार्थियों को परेशानी न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक नवीन चंद्र कोठारी, सचिव प्रकाश पांडे, गंगा दत्त जोशी सहित दर्जनों प्रबंधक व प्रधानाचार्य शामिल थे। इधर मामले को लेकर जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते