PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विद्यालय उच्चीकरण की मांग पर सीएम के आश्वासन के बाद आमरण अनशन समाप्त

सीएम ने वीडियों काल से वार्ता कर इसी सत्र से कक्षा 11वीं शुरू कराने का दिया आश्वासन

पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली के उच्चीकरण की मांग को लेकर रामलीला मैदान टकाना में बीते सात दिनों से चल रहा आमरण अनशन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद रविवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत धरना स्थल पहुंचे और अनशनकारियों से वार्ता की।

 

इस दौरान वीडियो कॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री ने भी अनशनकारियों से वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इसी शैक्षणिक सत्र से पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली में कक्षा 11वीं की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह और भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने अनशन स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलनकारी रूप सिंह धामी एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता जगजीवन सिंह धामी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

 

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सिंह धामी ने कहा कि सात दिनों तक चले संघर्ष में ग्रामीणों की एकजुटता और धैर्य की जीत हुई है। मुख्यमंत्री द्वारा इसी सत्र से कक्षा 11वीं संचालित करने का आश्वासन क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद विद्यालय के पूर्ण उच्चीकरण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई भी शीघ्र पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने आंदोलन में सहयोग करने वाले ग्रामीणों, माताओं-बहनों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस दौरान रमेश सिंह धामी ने कहा कि आमरण अनशन समाप्त हुआ है, लेकिन विद्यालय के पूर्ण उच्चीकरण की प्रक्रिया पर क्षेत्रवासियों की नजर बनी रहेगी।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप कक्षा 11वीं का संचालन शुरू होना और विद्यालय के उच्चीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ना ही आंदोलन की वास्तविक सफलता होगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जौलजीबी भगत मेहरा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रुकुम बिष्ट, शकुंतला दताल, जिला पंचायत सदस्य देवराज बिष्ट, सागर बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते