ElectionPithoragarhPithoragarh: Kishore becomes President and Deepak becomes General Secretary.Uttarakhand News

पिथौरागढ़ : किशोर अध्यक्ष और दीपक बने महासचिव

टैक्सी यूनियन डीडीहाट की कार्यकारिणी

विभिन्न विषयों पर चर्चा करने को लेकर डीडीहाट में टैक्सी वाहन स्वामियों व चालकों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से किशोर चुफाल को अध्यक्ष, जीतेंद्र निर्खुपा को उपाध्यक्ष, दीपक सिंह ठाकुरी महासचिव, खुशाल सिंह खोलिया सचिव और विपिन को कोषाध्यक्ष चुना गया।

 

इसके साथ ही भाष्कर सिंह बोरा, जीवन सिंह बोरा, दीवान सिंह शाही, भूपेंद्र सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह चुफाल, राहुल चुफाल को सरंक्षक और राहुल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदधिकारियों को बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते