पिथौरागढ़: महारैली को लेकर एनएमओपीएस की बैठक, विस्तृत चर्चा
सभी विभागों व विद्यालयों से भागीदारी का निर्णय

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में एनएमओपीएस कुमाऊं मंडल मुख्य संरक्षक प्रवीण सिंह रावल व जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र लुंठी की उपस्थिति में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगामी 13 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित महारैली और मुख्यमंत्री आवास घेराव को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महारैली से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा करने के साथ ही जिले के प्रत्येक विभाग और विद्यालय से शिक्षक-कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि देहरादून जाने वाले शिक्षक व कर्मचारियों की सूची आगामी 10 सितंबर तक जिला कार्यकारिणी को उपलब्ध कराई जाएगी।
पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों और शिक्षकों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला है, इसलिए महारैली में जिले की मजबूत भागीदारी आवश्यक है। इससे पूर्व बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अशोक सिंह ठकुराठी को एनएमओपीएस का निर्विरोध जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में एनएमओपीएस पदाधिकारी मोहित सिंह बिष्ट, अशोक सिंह ठकुराठी, केएस अधिकारी, दीपा रावत, ललित शर्मा, नीरज जोशी, संजय जोशी, गौरव कुमार पंत सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







