PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़: डीएफओ के तबादले के विरोध में स्थानीय लोगों में आक्रोश

ट्रांसफर रद्द करने की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

डीएफओ पिथौरागढ़ आशुतोष सिंह के तबादले के बाद स्थानीय लोगों और सरपंचों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को रामलीला मैदान में सरपंच संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय की अगुवाई में सरपंचों एवं स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और डीएफओ का तबादला रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डीएफओ द्वारा क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा था, ऐसे में बिना किसी उचित कारण के उनका तबादला किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से तत्काल तबादला आदेश निरस्त करने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष पांडे ने कहा कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो स्थानीय लोगों व सरपंचों द्वारा व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में भुवन जोशी, सरपंच देवेंद्र खनका, प्रमोद ओझा, सचिन, विनोद, महेंद्र सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते